{"_id":"663bb417381d7e3dbe0714e3","slug":"three-lakhs-stolen-from-bike-trunk-incident-captured-on-camera-gurgaon-news-c-26-1-gnd1001-24302-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाइक की डिग्गी से तीन लाख चोरी, घटना कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाइक की डिग्गी से तीन लाख चोरी, घटना कैमरे में कैद
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में खड़ी थी बाइक, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में एक ठेकेदार की बाइक से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहाबुद्दीन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव सिरोही में परिवार के साथ रहता है। वह नगर निगम में ठेकेदार के तहत काम करता है। मंगलवार को दोपहर घर में काम के लिए वह बैंक से चार लाख रुपये निकालकर लाया था। उनमें से तीन लाख रुपये अपनी बाइक की डिग्गी में रखे। पीड़ित ने बताया कि वह निगम मुख्यालय में बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति से बात करने लगे। इस दौरान साथी ठेकेदार ने बताया कि उसकी बाइक की डिग्गी खुली है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत बाइक के पास पहुंचे और देखा कि डिग्गी में रखे तीन लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत डायल-112 कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। उसमें देखा गया कि दो युवक बाइक की डिग्गी से पैसे निकाल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।