{"_id":"69123f15ab979694ca07a331","slug":"three-foreign-pistols-and-25-cartridges-recovered-from-accused-sarpanch-bikramjeet-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71858-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरोपी सरपंच बिक्रमजीत से तीन विदेशी पिस्टल, 25 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरोपी सरपंच बिक्रमजीत से तीन विदेशी पिस्टल, 25 कारतूस बरामद
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी सरपंच बिक्रमजीत सिंह से तीन विदेशी पिस्टल और 25 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें दो पिस्टल इटली और एक पिस्टल पाकिस्तान में निर्मित है। इनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।
फिरोजपुर (पंजाब) के कटोरा गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके 07 नवंबर को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी बिक्रमजीत सिंह की निशानदेही पर तीन विदेशी पिस्टल और 25 कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी बिक्रमजीत सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने साथी आरोपी गगनदीप के माध्यम से अन्य आरोपी से छह हथियार अन्य आरोपियों को सप्लाई करने के लिए प्राप्त किए थे। उन छह हथियारों में से तीन हथियार वह अपने अन्य साथियों को सप्लाई कर चुका था जबकि तीन विदेशी पिस्टल को अपने पास रखा हुआ था।
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह ने जो तीन हथियार अन्य साथियों को उपलब्ध कराए थे उन्ही हथियारों से 14 जुलाई की रात को गुरुग्राम के साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गायक फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी। ब्यूरो