{"_id":"60329b448ebc3ee920453e25","slug":"three-died-in-road-accidents-gurgaon-news-noi567067199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं और एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं और एक युवक की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों ने जान गंवा दी। इनमें से दो हादसे बिलासपुर थाने के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए हैं। जबकि एक हादसा बुढ़ेड़ा चौकी के पास हुआ। तीनों ही मामलों में आरोपी चालक मौके से फरार हैं। मृतकों के परिजनों की ओर से बिलासपुर और बुढ़ेडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मध्यप्रदेश के जिला रीवा अंतर्गत थाना रामपुर निवासी अरविंद पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बुढ़ेडा इलाके में एसजीटी यूनिवर्सिटी में बतौर गार्ड के पद पर कार्यरत है। शनिवार दोपहर को ड्यूटी गेट नं.1 पर थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर रोडवेज की बस सवारियों को उतारने लगी। तभी चालक ने बस की रफ्तार तेज कर दी और एक सवारी फिसलकर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पचगांव के रहने वाले ललित के मुताबिक, वह शुक्रवार दोपहर को स्कूटी पर अपनी भाभी निशा यादव के साथ खरीदारी करने आये थे। इसके बाद जब घर जाने के लिए शारदा पैकजिंग एरिया में पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी भाभी जमीन पर गिर गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक उनकी भाभी को रौंदता हुआ निकल गया। घायल निशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के उन्होंने दम तोड़ दिया।
तीसरे मामले में जिला मेवात के खौड़ बसई निवासी सदीक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार दोपहर को किसी कार्य से पचगांव चौक गये थे। वहां पर उनके चचेरे भाई साबिर और आकिल खड़े हुए। उनके दोनों भाई ड्राइवर हैं। वह पचगांव चौक से अपनी गाड़ी में सवारियों को बैठा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको कुचल गया। दोनों भाइयों को वह घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गयी।