{"_id":"663f0535afab688a96033a5b","slug":"three-arrested-including-bank-employee-involved-in-fraud-of-rs-44-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30669-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 44 लाख की ठगी में शामिल बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 44 लाख की ठगी में शामिल बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर मुनाफे का लालच देकर दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्टॉक मार्केट में निवेश करवाकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने बैंककर्मी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी।
पुलिस के अनुसार बीती 17 अप्रैल को एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम ईस्ट में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि जालसाजों ने अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर उससे करीब 44 लाख 57 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए साइबर क्राइम ईस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने जांच करते हुए एक बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को जयपुर, राजस्थान से काबू कर लिया। उनकी पहचान जयपुर निवासी देवेंद्र शर्मा, इमरान व हसरत अली के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र शर्मा जयपुर में पंजाब नेशनल बैंक में कार्य करता है। उसने फर्जी फर्म के नाम पर इमरान के दस्तावेज पर खाता खोलकर आरोपी हजरत अली उर्फ हैप्पी को उपलब्ध कराया था। वहीं ठगी गई राशि में एक लाख रुपये उक्त बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी हसरत अली ने उपरोक्त बैंक खाता साइबर ठगों को डेढ़ लाख रुपये में बेचा था। इस बैंक खाते के बदले आरोपी देवेंद्र शर्मा और इमरान को 50-50 हजार रुपये मिले थे।