{"_id":"6ab2c13612ed7757d9049eaf","slug":"the-budget-game-five-lakhs-for-four-stadiums-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101832-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बजट का खेल... चार स्टेडियमों के लिए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बजट का खेल... चार स्टेडियमों के लिए पांच लाख
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने कहा- कैसे पूरी होंगी खेल सुविधाएं
जिले को मिले सिर्फ पांच लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए खेल विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में छह खेलों के लिए 32 हजार से अधिक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी है। इस योजना में कबड्डी, मुक्केबाजी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जूडो और खो-खो के उपकरण खरीदे जाएंगे। वहीं, गुरुग्राम खेल विभाग को इस मद में करीब पांच लाख रुपये मिले हैं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इस राशि से जिले के चार खेल स्टेडियमों में जरूरी कार्य कराने के साथ उपकरणों की खरीद भी की जानी है।
गुरुग्राम में जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियां लगातार आयोजित होती हैं। जिले के खेल स्टेडियमों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं। ऐसे में चार स्टेडियमों की जरूरतों को पांच लाख रुपये के बजट में पूरा करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियमों के रखरखाव, जरूरी मरम्मत और खेल उपकरणों की खरीद के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये का बजट कई जरूरतों के बीच बंटने की स्थिति में प्रति स्टेडियम उपलब्ध राशि काफी कम रह जाएगी।
आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए खेल विभाग के सामने खिलाड़ियों को समय पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की चुनौती है। हालाकि, जिले के चार स्टेडियमों के काम और उपकरणों की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
जिले को मिली पांच लाख रुपये की राशि का इस्तेमाल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिन स्टेडियमों में सबसे जरूरी काम और जिन खेलों में उपकरणों की अधिक आवश्यकता है, वहां पहले खर्च किया जाएगा। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी