फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for committing fraud by hacking WhatsApp

Gurugram News: व्हाट्सएप हैक कर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for committing fraud by hacking WhatsApp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। ब्रांडेड कंपनी का सामान डिलवरी के नाम पर धोखे से पासवर्ड लेने व वाट्सएप हैक कर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया गया है। नौ सितंबर को अंकित त्यागी नाम के व्यक्ति ने साइबर थाना पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका व्हाट्सएप हैक कर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।




एसीपी साइबर अपराध विनीत अहलावत ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से तीन अक्तूबर को तीन आरोपियो को बिहार के नवादा से दबोचा गया था। इनकी पहचान नालंदा निवासी मो. रिजवान, शेखपुरा निवासी शहाबुद्दीन व मो. मुज्जमिल के रूप में की गई है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अमेजान व फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों के पास फोन करते थे और आनलाइन डिलीवरी के नाम पर उनसे उनके व्हाट्सएप के अकाउंट का ओटीपी लेकर उनके मोबाइल नंबर से वाट्सएप अकाउंट को एक्सेस करते थे। उस वाट्सएप अकाउंट पर उसी व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो लगाकर उनके जानकारों से पैसे मांगते थे।मो रिजवान व शहाबुद्दीन लोगों के पास फोन कर ओटीपी के माध्यम से अकाउंट लाग-इन करते थे और ठगी गई राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए सात मोबाइल फोन व आठ डेबिट कार्ड बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed