फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused, including a wanted drug smuggler, arrested in police encounter

Gurugram News: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी नशा तस्कर सहित तीन आरोपी काबू

Sun, 11 Oct 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three accused, including a wanted drug smuggler, arrested in police encounter
दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, एक पुलिस कर्मचारी बाजू में गोली लगने से घायल
विज्ञापन

6 गोलियां आरोपियों ने चलाईं, 3 गोलियां पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाईं
तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने तीन हथियारबंद आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया। यह मुठभेड़ शुक्रवार की रात हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। वहीं आरोपियों की फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गया। घायल आरोपियों और पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों की पहचान मार्फत उर्फ मारू (32), फूल बाबू शेख (26) और श्रीकुल शेख (37) के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक पर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गुरुग्राम पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था।
पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक खाली खोल भी मिला है। मार्फत और फूल बाबू शेख पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बाली के निवासी हैं। श्रीकुल शेख पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मीरा प्लेसी का रहने वाला है। मुठभेड़ में मार्फत उर्फ मारू और फूल बाबू शेख के पैरों में गोली लगी थी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी फूल बाबू शेख के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में एक मामले में गुरुग्राम पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस की जांच में तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मार्फत उर्फ मारू पर लड़ाई-झगड़े, चोरी, जाली करेंसी रखने और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अभियोग दर्ज हैं। फूल बाबू शेख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अभियोग दर्ज हैं। श्रीकुल शेख पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियोग दर्ज है। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने तथा अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की वारदात अंजाम देने की फिराक में थे तीनों

पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति हथियारों से लैस होकर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस टीम ने नंगली उमरपुर से सेक्टर-62, गुरुग्राम की ओर जाने वाले क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। रात करीब 11:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर बाइक भगाने लगे और फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने वाहनों से पीछा करते हुए आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर छह गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन पर लगी तथा एक गोली पुलिस कर्मचारी की बाजू पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

वर्जन...

मुठभेड़ के दौरान नौ गोलियां चलीं। इनमें से छह गोलियां आरोपियों द्वारा चलाई गईं, जबकि पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर लगी थी। इस घटना में एक पुलिस कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए। घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -नवीन कुमार, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed