{"_id":"652a5fab231c0bfc690f5135","slug":"threatened-to-make-the-girl-s-photo-viral-by-tampering-with-it-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 14 Oct 2023 03:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 Oct 2023 03:00 PM IST
सार
आरोपी की पहचान बदायूं निवासी 21 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती उसे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली थी। जहां पर उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़की को अपने झांसे में लेकर लड़की का फोन नंबर ले लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती की फोटो में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसे) की मदद से बदलाव कर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना मानेसर में एक युवती ने शिकायत दी थी कि अनजान व्यक्ति उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके उसकी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर फोटो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने वारदात को आरोपी को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बदायूं निवासी 21 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती उसे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली थी। जहां पर उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़की को अपने झांसे में लेकर लड़की का फोन नंबर ले लिया था। बाद में एक अन्य नंबर से युवती के पास फोन करके डरा-धमकाकर रुपयों की डिमांड की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन