{"_id":"64ac3cb252bd3a237f06c134","slug":"thousands-of-devotees-performed-jalabhishek-on-the-first-monday-of-sawan-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-705633-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
बोल बम, बोल बम के जयकारों से गूंज उठीं वादियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सावन के पहले सोमवार पर अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी। सोमवार सुबह से ही अरावली की वादियां बोल बम, बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान हो गईं। शिव भक्तों ने पांडव कालीन शिव मंदिर पर गुफा में स्थित महादेव के जयघोष के साथ दर्शन किए और जल चढ़ाया।
शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल ने बताया कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस रमणीक स्थल पर कुछ समय व्यतीत किया था और पवित्र शिवलिंग की स्थापना कर पूजा अर्चना की थी। फिरोजपुर झिरका की अरावली पर्वतमाला में स्थित पाडंव कालीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। शिव भक्तों का कहना है कि इस पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर के साथ बहते पानी में स्नान करने के बाद शिव पर जलाभिषेक से हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है। शिवरात्रि पर लगने वाले विशाल मेलों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के शिव भक्त शिरकत करते हैं।
फ़ोटो : ऐतिहासिक शिव मंदिर पर जल चढ़ाते शिव भक्त ।