फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Those who were in contact with the judge's arrest raised their heartbeats.

Gurugram News: जज की गिरफ्तारी से संपर्क में रहने वालों की धड़कनें बढ़ी

Fri, 11 Aug 2023 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Those who were in contact with the judge's arrest raised their heartbeats.
गुरुग्राम की अदालत में एडीजे रह चुके हैं सुधीर परमार , भतीजा पहले ही जा चुका है जेल
विज्ञापन


व्हाट्सएप चेट के चलते बढ़ा मामला, गिरफ्तारी का नहीं था अंदाजा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार जज सुधीर परमार तीन साल तक गुरुग्राम जिला अदालत में एडीजे के पद पर रह चुके हैं। उनके जिस भतीजे के खाते में रुपयों का का लेन-देन हुआ है, उसके एमथ्रीएम बिल्डर से गहरे संबंध हैं। जज के भतीजे अजय परमार को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ईडी के सूत्रों की माने तो जज के संपर्क में रहने वालों पर भी गाज गिर सकती है। जज की गिरफ्तारी के बाद उनके संपर्क में रहने वालों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मूल रूप से भिवानी के रहने वाले सुधीर परमार का संपर्क ज्यादातर ऐसे नेताओं से था जो विपक्ष गुट से संपर्क रखते हैं । उनकी व्हाट्सएप चेट पर ईडी ने सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन

भतीजा अजय परमार एमथ्रीएम के लीगल सेल में पहले से ही काम करता था। जिस दौरान वह गुरुग्राम की जिला अदालत में एडीजे थे। उस समय उनका भतीजा एमथ्रीएम के लिए काम करता था। जिस ट्रांसपोर्टर के खाते से 1.20 करोड़ रुपया नंबर एक में अजय परमार के खाते में आया है। उस ट्रांसपोर्टर का संबंध भी एमथ्रीएम के मालिकों से था। आरोप है कि न्यायाधीश भतीजे के माध्यम से ही एमथ्रीएम कंपनी को लाभ पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निलंबित जज की गतिविधियों पर ईडी की है नजर

ईडी की ओर से निलंबित जज की गतिविधियों पर काफी दिन से नजर रखी जा रही है। उन्हें सीबीआई की अदालत में जज बनाने में सिफारिश करने वालों पर भी नजर है। व्हाट्सएप चेट के आधार पर उन पर शिकंजा कसा गया है। रिमांड के दौरान भतीजे के खाते में आने वाले रुपयों का वह जवाब नहीं दे पाए। ईडी की ओर से नोटिस देकर पूछताछ के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को मुख्यालय बुलाया गया था। जहां पर ईडी ने देर शाम उसकी गिरफ्तारी डाली ।

एसीबी ने आठ ठिकानों पर की थी छापामारी

निलंबित जज सुधीर परमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की आठ टीमों ने उनके आवास सहित आठ ठिकानों पर छापामारी हुई थी। एक टीम ने ट्रांसपोर्टर के यार्ड और उसके आवास पर भी छापेमारी की थी। एसीबी की टीम को काफी कुछ छापेमारी के दौरान मिला था।


जज की निर्माणाधीन कोठी पर भी है जांच एजेंसी की नजर

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सुधीर परमार जिस मकान में रहते हैं। वह किराये का है। उनकी कोठी का निर्माण उसी इलाके में किया जा रहा है। जांच एजेंसी की ओर से एमथ्रीएम बिल्डर के साथ अन्य लोगों को लाभ पहुंचाने की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed