{"_id":"64de67e76a9a32a5470af676","slug":"those-setting-up-vehicle-scrap-units-in-haryana-will-get-incentive-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12488-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाणा में व्हीकल स्क्रैप यूनिट लगाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाणा में व्हीकल स्क्रैप यूनिट लगाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
विज्ञापन
- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (एचआरवीएसएफ) पॉलिसी के ड्राफ्ट को लेकर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने हरियाणा में व्हीकल स्क्रैप यूनिट स्थापित करने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (एचआरवीएसएफ) पॉलिसी तैयार की है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस पॉलिसी के ड्राफ्ट को लेकर बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में संबंधित क्षेत्र जुड़े प्रमुख लोगों के साथ चर्चा की।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने व्हीकल स्क्रैपिंग सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए नीति तैयार की है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में प्रदूषण रहित व्हीकल स्क्रैपिंग यूनिटस को बढ़ावा देना है। हरियाणा में अब तक व्हीकल स्क्रैपिंग की पांच यूनिट भी स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा में अनेक काम हुए हैं। इसी तरह व्हीकल स्क्रैप करने वाली यूनिटस को भी बढ़ावा देने के लिए भी नई नीति में अनेक प्रावधान किए गए है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने नई नीति के ड्राफ्ट को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें नीति के विजन, मिशन, वर्तमान परिदृश्य, उद्योगों की आवश्यकताएं, सरकार के इंसेटिव आदि की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़कों की अच्छी कनेक्टिविटी और मजबूत ढांचागत तंत्र के चलते व्हीकल स्क्रैप यूनिट क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं है। नई नीति में बी, सी व डी श्रेणी के क्षेत्रों में यूनिट लगाने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन भी मिलेगा। साथ ही व्हीकल से निकलने वाले स्क्रैप को रिसाइकिल करने के लिए भी नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अनूप धानक, विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी, टेरी की निदेशक विभा धवन सहित टाटा, मारूति, हीरो, सीआईआई, महिंद्रा, वर्धमान आदि समूहों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।