फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Third Monday of Sawan... Devotees offered Bhaang, Dhatura and Oleander flowers to Lord Shiva

Gurugram News: सावन का तीसरा सोमवार... भक्तों ने शिव को अर्पित किए भांग, धतूरा, व कनेर के फूल

Mon, 28 Jul 2025 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Third Monday of Sawan... Devotees offered Bhaang, Dhatura and Oleander flowers to Lord Shiva
मंदिरों में किया गया भजन कीर्तन और रुद्राभिषेक, नाग पंचमी आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे लगे। भजन कीर्तन आयोजित किए गए। शहर के पुराने शिवालयों सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, शक्तिपीठ मंदिर, राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, सेक्टर नौए स्थिति गौरी शंकर मंदिर, प्राचीन शिव मन्दिर इंछापुरी में शिव भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक, कनेर के फूल, अक्षत, चंदन, रोली, कच्चे दूध आदि अर्पित कर भगवान शंकर की पूजा की।

सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। पं. लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा कि सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिवस है। सावन माह भगवान शंकर के पूजन के लिए समर्पित है। इस दिन रुद्राभिषेक पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं, मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार है। इस दिन नाग देवता को कच्चा दूध और धान का लावा अर्पित कर उनकी पूजा अर्चना करने की परंपरा है। शिवालयों में लोग भगवान शिव के साथ लगे नाग देवता की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed