फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   These roads will cause even more pain during the monsoon.

Gurugram News: मानसून में और दर्द देंगी ये सड़कें

Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
These roads will cause even more pain during the monsoon.
औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश ने खोली दावों की पोल
विज्ञापन

दीपक वर्मा
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में मानसून के आगमन से पहले ही प्रशासनिक तैयारियों के दावों की हवा निकल गई है। शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को तालाब में बदल दिया, जिससे प्रशासन की पोल खुल गई। कई सेक्टरों और मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई सड़कें हादसों का कारण बन सकती हैं। पानी भरने के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासियों और उद्यमियों में प्रशासन के ढुलमुल रवैए को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मानसून में यह सड़कें हमारा सिरदर्द बन जाएंगी।
समय : सुबह नौ बजे
जगह-आईएमटी सेक्टर-1

आईएमटी सेक्टर-1 में लंबे समय से खराब और जर्जर पड़ी सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। क्षेत्र में रोजाना हजारों कर्मचारियों, स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

---------------

समय : 9ः45 बजे
जगह : बास गांव

बास गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से खराब हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण यहां हर समय हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार एचएसआईआईडीसी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

समयः 10ः00 बजे
जगहः आईएमटी सेक्टर-8

आईएमटी के सेक्टर-8 में सड़कों की हालत काफी खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मालवाहक वाहनों के चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और उद्योगों से जुड़े लोगों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण माल ढुलाई प्रभावित हो रही है। गड्ढों से भरी सड़कों पर वाहनों को चलाने में परेशानी होती है, जिससे समय भी अधिक लगता है।

---------------
समयः 10ः30 बजे

जगहः रामपुरा चौक
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामपुरा चौक पर खराब और जर्जर सड़क लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। पिछले कई महीनों से सड़क की हालत खराब है लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------------------
लोग बोले-
सड़कों की हालत काफी समय से गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जर्जर सड़कों को कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। -सावन, कर्मचारी

सड़कों पर बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है, जिससे निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। -योगेश, सेक्टर-8

बास गांव की मुख्य सड़क पिछले करीब दो महीनें से बेहद खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -शिव नारायण चौहान, कर्मचारी

सड़कों पर बने गड्ढे बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। इनकी वजह से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और उन्हें अस्पताल ले जाने वाले लोगों को होती है। -किरपाल, सेक्टर-8


हल्की बारिश के बाद सड़क पर कई जगह पानी भर जाता है, गड्ढों में जमा पानी के कारण पैदल सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। -जगजीवन, रामपुरा

रामपुरा चौक पर भी लंबे समय से सड़कों को ठीक नहीं किया गया है, दिनभर जर्जर सड़कों से धूल उड़ती रहती है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। -नरेश यादव, प्रधान रामपुरा

प्रशासन को सड़कों को लेकर गंभीरता से लेना चाहिए, रोजाना लोगों को खराब सड़कों से गुजरना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -अनिल कुमार, सेक्टर-1, मानेसर

हमने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की खराब हालत के बारे में शिकायत दी है, लेकिन समय पर कोई सुनवाई नहीं होती। -सुमित कुमार, नौरंगपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed