{"_id":"6560e0507b4b4bfe1700b576","slug":"there-will-be-relief-from-jam-at-shankar-chowk-u-turns-will-be-closed-on-both-sides-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19252-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शंकर चौक पर जाम से मिलेगी राहत, बंद होंगे दोनों तरफ के यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शंकर चौक पर जाम से मिलेगी राहत, बंद होंगे दोनों तरफ के यू-टर्न
विज्ञापन
एक सप्ताह का ट्रायल करके परखी जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था
सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ फैसला
कोहरे के दिनों के लिए सड़क सुरक्षा के प्रबंध करने के लिए भी दिए गए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। शंकर चौक पर लगने वाले यातायात जाम को समाप्त किए जाने की योजना पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल ट्रायल के रूप में इस चौक पर बने दोनों ओर के यू-टर्न को बंद किया जाएगा। एक सप्ताह के इस ट्रायल के बाद जो नतीजे आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस सोमवार से इस चौक पर ट्रॉयल शुरू कर सकती है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति गुरुग्राम के चेयरमैन एवं उपायुक्त निशांत कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेंद्र सिंह गहलावत ने सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष एजेंडे में शामिल 19 बिंदुओं को प्रस्तुत करते हुए बताया कि शंकर चौक पर दिल्ली व जयपुर दोनों दिशा में बने यू टर्न के चलते वहां जाम व दुर्घटना की स्थिति निरंतर बनी रहती है। ऐसे में इस यू टर्न को बंद करने की जरूरत है। डीसी ने इस पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि यू टर्न को बंद करने से पूर्व पुलिस विभाग दोनों यू टर्न पर एक सप्ताह का ट्रॉयल चलाए।
-- --
ब्लैक स्पॉट की पहचान के निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से ऐसे ब्लैक स्पाॅट, जहां दुर्घटना होने का अंदेशा हो, की पहचान की जाए। इसके बाद इन सभी प्वाइंट पर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इनमें विशेष रूप से राजीव चौक, शंकर चौक व नरसिंहपुर आदि जगहों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन का रास्ता भी बनाया जाए।
विज्ञापन
-- --
कोहरा शुरू होने से पहल कर लें सुरक्षा के इंतजाम
बैठक में उपायुक्त ने सड़क निर्माण करने वाली सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वह धुंध व कोहरे के दौरान सड़क परिवहन को सुरक्षित करने वाले उपाय समय रहते पूरे कर लें। उन्होंने सड़कों पर स्पीड ब्रेकर सही ढंग से बनाने और उनकी सही तरीके से मार्किंग करवाने से लेकर सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने सड़कों पर लगे सीमेंटिड जर्सी बैरियर पर भी रिफलेक्टिव टेप लगवाने के आदेश दिए, जिससे कोहरे में ये बैरियर वाहन चालकों को आसानी से नजर आ सकें।
-- --
शहर के अस्पतालों के बाहर नो हॉन्किंग जोन
उपायुक्त ने कहा कि शहर में अस्पतालों के नजदीक ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही अन्य सभी एजेंसियों को भी ध्यान देने की जरूरत है। अस्पतालों के बाहर ध्वनि प्रदूषण पर पर अंकुश लगाने के लिए नो हॉन्किंग जोन के साइनबोर्ड लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। जिले में सभी प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की छंटाई करवाई जाए ताकि यातायात सुगम हो और वाहन चालक नियमों की पालना करें।
-- --
मुख्य मार्गों के गड्ढों पर जताई नाराजगी
शहर के कुछ प्रमुख मार्गाें की खस्ताहाल स्थिति पर उपायुक्त ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि राव गजराज सिंह मार्ग, बानी स्क्वायर के नजदीक विकास मार्ग, लक्ष्मण विहार व हीरो होंडा चौक से पटौदी चौक मार्ग पर गड्ढों को भी जल्द से जल्द भरा जाए। यहां तत्काल ही पैचवर्क कराए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्दी और कोहरे के दौरान इन गड्ढों के कारण हादसों का खतरा रहता है। कोहरे के हालात बनने से पहले ही इन मार्गों को भी दुरुस्त करा लिया जाए।
-- --
सुरक्षित स्कूल पॉलिसी पर भी चर्चा
बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए यह विषय भी आया कि अधिकांश स्कूलों में यातायात व्यवस्था के लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्टर की सेवाएं ली जा रही हैं। ये बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के निर्धारित मानकों का पालन ना करने व स्कूल बस के लिए कलर कोड के नियमों का भी उल्लंघन कर रही हैं। कई स्कूलों में इको वैन व ई रिक्शा का भी उपयोग किया जा रहा है। डीसी ने सभी एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल में ऐसी बसें अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत अन्य साधन पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
बैठक में एडीसी हितेश कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, सीटीएम दर्शन यादव, जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेंद्र सिंह गहलावत सहित सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्य अधिकारीगण व राहगीरी फाउंडेशन आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।