फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be no water supply for 36 hours in half the city

Gurugram News: आधे शहर में 36 घंटे नहीं होगी जलापूर्ति

Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
There will be no water supply for 36 hours in half the city
जलापूर्ति बंद रहेगी
विज्ञापन

बरसाती नाले के निर्माण के कारण बसई डब्ल्यूटीपी और सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन में रहेगा शट डाउन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन से सोमवार सुबह 10 बजे से मंगलवार रात दस बजे तक (36 घंटे) जीएमडीए जलापूर्ति नहीं करेगा। लगभग आधे शहर में इस कारण नवरात्र के पहले दिन जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। इसको लेकर लोग चिंतित हैं। जीएमडीए की ओर से इस दौरान टैंकर उपलब्ध कराए जाने की कोई कोई सूचना नहीं है।
जीएमडीए ने इसकी सूचना नगर निगम, स्थानीय बूस्टिंग स्टेशनों और आरडब्ल्यूए को दे दी है ताकि 36 घंटे की जरूरत के मुताबिक पानी का स्टॉक रख सके। जलापूर्ति से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि हालांकि मरम्मत कार्य के लिए 36 घंटे का समय बताया गया है मगर कोशिश होगी कि इसके पहले मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि मंगलवार की शाम तक जलापूर्ति चालू की जा सके।
विज्ञापन


बरसाती नाले के कार्य के कारण बंद रहेगी जलापूर्ति
बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन से आठ अप्रैल सुबह 10 बजे से नौ अप्रैल रात दस बजे तक 36 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रखे जाने की सूचना दी गई है। गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों के अनुसार बसई चौक से हीरो होंडा चौक तक बरसाती नाले के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाले के निर्माण के कारण बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 36 घंटे का शट डाउन रहेगा। इससे सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन पर भी पानी नहीं आएगा। पानी की किल्लत से बचने के लिए लोगों को यह सलाह दी गई है कि पानी को विवेकपूर्ण तरीके से बचत के साथ खर्च करे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन क्षेत्रों में नहीं होगी जलापूर्ति

शटडाउन अवधि के दौरान बसई गांव, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा और सुखराली, गौशाला बूस्टर, सेक्टर 37, 34, सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, सेक्टर 10ए, सेक्टर 14, 16, 17 और 18, सेक्टर 15 पार्ट एक और दो, सेक्टर 27, 28, 29, 30 और 31 में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-32, 38, 39, 40, 41 और 43, सेक्टर 45 एवं 46 (आंशिक), डीएलएफ फेज एक से चार, साइबर सिटी और उद्योग विहार एक और दो, साउथ सिटी-एक, सुशांत लोक-एक और एमजी रोड सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed