फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be new agencies at the zone level for door-to-door garbage collection

Gurugram News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए जोन स्तर पर होंगी नई एजेंसियां

Mon, 23 Sep 2024 03:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
There will be new agencies at the zone level for door-to-door garbage collection
एजेंसी को पांच साल तक का कार्य दिया जाएगा, नगर निगम ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में डोर-टू-डोर कूड़े के उठान के लिए कार्य एजेंसी को जोन स्तर पर पांच साल के लिए दिया जाएगा। नगर निगम ने जोन स्तर पर अलग-अलग एजेंसियों को रखने के लिए टेंडर जारी किया है।
नगर निगम शहर में साफ-सफाई काे लेकर बेहतर इंतजाम नहीं करा पा रहा है। लोगों का आरोप रहता है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पूरे निगम क्षेत्र में रोजाना झाड़ू तक नहीं लग पाती है। डोर-टू-डाेर कूड़ा उठाने का काम भी आधा-अधूरा है। ऐसे में शहर में गंदगी की समस्या बनी रहती है। पहले शहर में ईको ग्रीन कंपनी डोर-टू-डोर और खत्तों से कूड़े उठाकर बंधवाड़ी संयंत्र भेज रही थी। सरकार ने इकोग्रीन का अनुबंध रद्द कर दिया था। इसके बाद नगर निगम ने एक कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और दो एजेंसियाें को खत्तों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी हुई है। नगर निगम ने बिमल राज एजेंसी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम छह माह के लिए दिया है। कंपनी नगर निगम के जोन एक, दो, तीन और चार में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य दिया गया है। ऐसे में कंपनी का काम दो माह में समाप्त होने से पहले नगर निगम ने इसके लिए जोन स्तर पर ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम का मानना है कि चारों जोन में अलग-अलग एजेंसी का काम होने से सफाई में सुधार आएगा। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श चुनाव संहिता लगी हुई है। ऐसे में निगम चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि एजेंसी के कार्यकाल समाप्त होने से नई एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर टेंडर जारी किया गया है। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम इस काम का ठेका जोन स्तर पर देने जा रहा है। 21 सितंबर को अलग-अलग चार टेंडर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित एजेंसियां दस अक्तूबर तक आवेदन कर सकती हैं। नगर निगम द्वारा 15 अक्तूबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1200 टन निकलता है कूड़ा
शहर से करीब 1200 टन कूड़ा रोज बंधवाड़ी भेजा जाता है। नगर निगम की जोन एक, दो, तीन और चार हैं। नगर निगम इस बार अलग-अलग जोन का ठेका देने जा रहा है। योजना के अनुसार नगर निगम एजेंसियों को पांच साल का ठेका देगी ताकि कंपनी इसी अनुसार संसाधन ले सके। इन कंपनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सूखा व गीला कूड़े करने और कूड़े को ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाना होगा। इसके बाद कूड़े को बंधवाड़ी भेजा जाएगा। नगर निगम पांच साल में करोड़ों रुपये खर्च करेगा। इसमें जोन एक में 51.32 करोड़, जोन दो में 37.16 करोड़, जोन तीन में 39.60 करोड़ और जोन चार में 72.79 करोड़ रुपये इस पर खर्च करेगा। बता दें कि शहर में गंदगी से लोग परेशान रहते हैं और सड़कों समेत गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे निगम की किरकिरी होती है। लक्ष्मण विहार के धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि शहर में गंदगी की गंभीर समस्या है। निगम पूरे शहर में झाड़ू तक नहीं लगवा पाता है। सदर बाजार के आनंद धारिवाल ने कहा कि निगम को सफाई कार्य में सुधार लाने की जरूरत है।
इनसेट-
जोन स्तर में खर्च करने का ब्योरा
जोन-एक-51.32 करोड़ रुपये
जोन दो-37.16 करोड़ रुपये
जोन तीन-39.60 करोड़ रुपये
जोन चार-72.79 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed