{"_id":"648c6a9c4af92beb5706315c","slug":"there-will-be-a-team-of-players-in-every-village-ward-there-will-be-a-grand-competition-of-five-sports-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7638-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हर गांव-वार्ड में होगी खिलाड़ियों की टीम, पांच खेलों के होंगे महामुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हर गांव-वार्ड में होगी खिलाड़ियों की टीम, पांच खेलों के होंगे महामुकाबले
विज्ञापन
लघु सचिवालय में हरियाणा उदय कार्यक्रम की शुरुआत के लिए जिला उपायुक्त निशांत यादव ने लीबैठक।
- शुक्रवार से जिले में शुरू हुई हरियाणा उदय मुहिम
- सरकारी स्कूलों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए ग्राम सचिव स्तर पर सर्वे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राहगीरी की तर्ज पर गांव के युवाओं को खेलों में शामिल करने के लिए अब हर वार्ड और गांव में खिलाड़ियों की अपनी टीम होगी। शुक्रवार से जिले में हरियाणा उदय मुहिम की शुरुआत हुई। अगले तीन महीनों तक जिले में यह मुहिम व्यापक स्तर पर लागू की जाएगी। मुहिम के तहत जिला खेल महोत्सव, सरकारी स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में आवश्यक सुधार, और पौधरोपण किया जाएगा। सोहना एसडीएम प्रदीप सिंह इस पूरी मुहिम के नोडल अधिकारी होंगे।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इस तरह अलग-अलग स्तर पर विजेता बने खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समूह खेल प्रतियोगिता भी इसका मुख्य हिस्सा होगी। इसमें क्रिकेट, वॉलीवाल और रस्साकशी (पुरुष व महिला दोनों के लिए) खास होंगे। एकल प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाओं के लिए दंगल व दो सौ व चार सौ मीटर की दौड़ कराई जाएगी। इसका जिला स्तर पर अलग से पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विजेता सीधे ऑनलाइन पोर्टल से अपना प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।
करीब 650 सरकारी स्कूलों का होगा सर्वे
हरियाणा उदय मुहिम के तहत जिले के सभी 650 सरकारी स्कूलों का सर्वे कराया जाएगा। स्कूलों में शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार से ग्राम सचिव को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वे में शौचालय, आरओ वाटर कूलर, फैन, मुख्य द्वार का निर्माण शामिल होगा। जरूरत वाले स्कूल की रिपोर्ट तुरंत जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों का कायाकल्प शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जियो टैगिंग से किया जाएगा पौधरोपण
निगम क्षेत्र में सभी ग्रीन बेल्ट पर जियो टैगिंग के साथ पौधारोपण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जाएगा।