फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was an encounter between the police and the criminals, one got shot

Gurugram News: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली

Tue, 29 Jul 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
There was an encounter between the police and the criminals, one got shot
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो साथी भी पकड़े
विज्ञापन

- राजस्थान के बदमाश श्रवण पर हत्या, डकैती सहित 25 से अधिक मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के वजीरपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पास बीते सोमवार की रात सेक्टर-17 अपराध शाखा की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में राजस्थान का वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश व उसके दो साथियों को पुलिस ने काबू किया। गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल बदमाश को इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।
सेक्टर-17 अपराध शाखा की पुलिस काे सूचना मिली कि वजीरपुर गांव के पास कुछ बदमाश हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम वजीरपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंची। पुलिस के आने का अंदेशा होते ही तीनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को समर्पण करने के लिए कहा तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलाईं, इनमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। हथियार के बल पर लूट करने की फिराक में घूमने और पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने पर तीनों बदमाशों के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की पहचान
आरोपियों की पहचान खैरथल (राजस्थान) के तकिया की ढाणी गांव निवासी श्रवण उर्फ सोनू (25 वर्ष) और अलवर (राजस्थान) के बामडोली गांव निवासी मंगत सिंह (20 वर्ष) व प्रिंस (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया। पुलिस ने बदमाशों से एक पिस्टल, एक कारतूस, एक डंडा, खोल कारतूस (तीन आरोपियों के व दो पुलिस टीम) और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश श्रवण पर 25 से अधिक मामले दर्ज
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश श्रवण उर्फ सोनू के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हत्या का प्रयास, लूट और वाहन चोरी सहित अन्य वारदातों के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दोनों बदमाशों मंगत सिंह और प्रिंस का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि उन पर दर्ज मामलों का पता चल सके। पुलिस ने आरोपी मंगत सिंह और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि श्रवण उर्फ सोनू अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश श्रवण उर्फ सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपी मंगत सिंह व प्रिंस को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी ली रही है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed