फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is rust in the bars of A tower of Chintels Paradiso Society.

Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के ए टावर के सरिया में भी लगा जंग

Wed, 28 Feb 2024 03:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
There is rust in the bars of A tower of Chintels Paradiso Society.
सीबीआरआई की टेस्टिंग के दौरान खस्ता हाल नजर आए सरिये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में एक के बाद ढांचागत विसंगतियां उजागर हो रही हैं। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) की टीम की ओर से जारी वार्षिक विश्लेषण में अब ए टावर में भी जान का जोखिम दिखा है। टीम सोसाइटी के नौ में से तीन सुरक्षित टावरों की ढांचागत सुरक्षा की जांच में जुटी है। जनवरी से शुरू हुई यह जांच अभी जारी है। ए टावर के निर्माण में इस्तेमाल स्टील कंक्रीट री इंफोर्सिंग बार (सरिये का आधारभूत ढांचा) पूरी तरह से जंग युक्त दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में इसे देखकर हड़कंप मचा है। लोगों को जान का खतरा सताने लगा है।
दरअसल, सोसाइटी के नौ में से छह टावर आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट में असुरक्षित बताए गए हैं। ऐसे में सुरक्षित घोषित तीन टावरों का भी वार्षिक विश्लेषण जारी है। ए, बी और सी टावर का विश्लेषण केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) की टीम ने 31 जनवरी से शुरू किया है। बी टावर के बाद अब टीम ने ए टावर की ढांचागत जांच शुरू की है। जांच के दौरान ए टावर के निर्माण में इस्तेमाल स्टील कंक्रीट री एंफोर्सिंग बार (सरिये का आधारभूत ढांचा) भी जंग से क्षतिग्रस्त मिला है। अब सोसाइटी के लोगों में जान का जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन

अब टावर में रहने वाले लोगों का कहना है कि आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के एक साल बाद ही लोगों इस ढांचे में जान का खतरा नजर आ रहा है। सीबीआरआई की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही शेष तीन ए, बी और सी टावर की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलेगी। उधर, बिल्डर पक्ष भी जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। प्रयास है कि पूरी सोसाइटी को ही ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण शुरू किया जाएगा। अब सीबीआरआई की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि केवल जे टावर खाली होगा या पूरी सोसाइटी ही ध्वस्त करने की नौबत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में असुरक्षा की सुगबुगाहट मिलने पर सभी टावर निवासी पूरी चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी को खाली करने का मूड बना सकते हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सीबीआरआई टेस्टिंग के दौरान ही जोखिम देख स्थानीय लोग सकते में हैं। लगातार जान का जोखिम उठाकर लोग इस सोसाइटी में रहने को मजबूर हैं।

ईश्वरी प्रसाद। आरोपी

ईश्वरी प्रसाद। आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed