फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is no provision for even a single necessity in a 140 acre society

Gurugram News: 140 एकड़ की सोसाइटी में एक भी जरूरत की व्यवस्था नहीं

Sun, 07 Sep 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
There is no provision for even a single necessity in a 140 acre society
सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के निवासियों ने संवाद में रखी समस्याएं
विज्ञापन

जलभराव, सीवेज लाइन के अभाव, रखरखाव की अधिक राशि.. जैसी कई दिक्कतें झेल रहे निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के मौसम के बाद से ही सेक्टर-102 स्थित सोसाइटियों के लोग सीवेज, जलभराव व रखरखाव की अधिक राशि जैसी परेशानियां झेल रहे हैं। बारिश के बाद सोसाइटी व सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं, खाली प्लॉट तो तालाब बन गए हैं, जिससे मच्छर पनपने और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के निवासियों संवाद में कई समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि बिल्डर का एसटीपी ठीक से काम नहीं करता है। 140 एकड़ की इस सोसाइटी में एक भी दवा, ग्रॉशरी और रोजमर्रा की चीजों की दुकान तक की व्यवस्था नहीं है।
निवासियों ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने उन्हें सामुदायिक भवन की जगह महंगा क्लब दिया है, इसमें बाहर के लोग भी आते हैं। लोगों ने बताया कि सोसाइटी में काॅमन एरिया मेंटनेंस चार्ज अधिक, ड्रेनेज सिस्टम का अभाव, सोलर सिस्टम इनस्टॉल नहीं होने जैसी कई समस्याएं हैं। कार्यक्रम में रोबिन सिंह, राजीव मनोचा, संजीव टोकस, प्रकाश नारंग, अजय भारद्वाज, विनोद डबास, स्नेह कुमार सिंह, अजय राणा और कीर्ति चावला आदि ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

लोग बोले- नरक बना दिया जीवन
यहां एसटीपी काम नहीं करता है। सीवेज को हटाने के लिए ट्रैक्टर लगे हैं। साथ ही बिजली की भी समस्या है। लोगों को पावर बैकअप का लाभ नहीं मिलता है। - विजय अरोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे घर के पास के खाली प्लॉट में चार फुट पानी जमा है। पानी की निकासी का सोसाइटी में कोई प्रबंध नहीं है। मेरी लिफ्ट में भी पानी भरा है। - कृष्ण चावला

17 रुपये 75 पैसे प्रति स्क्वायर यार्ड मेंटनेंस चार्ज ले रहे हैं। आगे 27 रुपये करने का वादा ले चुके हैं। यहां बिजली जैसी जरूरी सेवा काट दी जाती हैं। बीमार की भी परवाह नहीं है। - मुनीश कुमार


टाउनशिप में कोई मार्केट नहीं है। मेडिसिन, ग्रॉशरी जैसी जरूरी चीजों को खरीदने के लिए करीब सात किमी दूर जाना पड़ता है। कहने को यह सोसाइटी 140 एकड़ में है। -- मनोज गेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed