{"_id":"6af99692db044e42b203e729","slug":"there-is-no-one-to-listen-to-complaints-yet-everyone-here-is-left-to-endure-the-problems-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-107398-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं, समस्याएं झेलने वाले सब यहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं, समस्याएं झेलने वाले सब यहीं
विज्ञापन
सेक्टर-1 में सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक की समस्या, परेशान हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आइएमटी मानेसर के सेक्टर-1 और अरावली सिडको सोसाइटी के निवासी इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और बदहाल व्यवस्था का दंश झेल रहे हैं। आलम यह है कि क्षेत्र में न तो समय पर कूड़ा उठ रहा है और न ही सड़कों की नियमित सफाई हो रही है, जिससे चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। दिन के समय बंदरों के आतंक ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है, तो रात ढलते ही खराब स्ट्रीट लाइटें अंधेरे और असुरक्षा का माहौल पैदा कर देती हैं। रही-सही कसर आवारा पशुओं और ग्रीन बेल्ट पर बंधे मवेशियों ने पूरी कर दी है। नगर निगम और एचएसआईआईडीसी को बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई न होने से स्थानीय लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जनता त्रस्त, बंदर मस्त
रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। - शशि पाल यादव, पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान
लावारिस पशु सड़कों और पार्कों के आसपास घूमते रहते हैं। इससे बच्चों और वाहन चालकों को भी खतरा बना रहता है। -राम कुमार कूडू
सेक्टर में नियमित सफाई की जरूरत है। कई जगह कूड़ा जमा रहता है। निगम को सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। -श्याम शर्मा
सेक्टर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। - संतरो देवी
कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। रात के समय महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। सभी लाइट ठीक कराई जानी चाहिए। -सुशील त्रिपाठी
सेक्टर में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। इनके कारण सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। -सुमन यादव