फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Theft of lakhs of rupees from three houses and a company

Gurugram News: तीन घरों और एक कंपनी में लाखों रुपये की चोरी

Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees from three houses and a company
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में तीन घरों और एक कंपनी से चाेरों ने लाखों रुपये की नकदी, गहनों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस वारदातों को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सेक्टर-43 निवासी राधिका मेहरा ने सुशांत लोक थाने में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ घर में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही वह दुबई से अपनी बेटी के साथ वापस अपने घर लौटी थीं। उन्होंने घर में काम के लिए एक सहायिका को रखा था, जोकि उनकी अनुपस्थिति में घर पर ही रह रही थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे राधिका मेहरा ने देखा कि उनके बेडरूम से कुछ सामान गायब है तो उन्होंने जांच की। जांच करने पर पता चला कि कमरे से 15 हजार रुपये, 500 दिहरम, एक मोबाइल, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, लाॅकर की चाबी गायब है। जब राधिका मेहरा व उसके परिवार वालों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि उनके घर में दो लोग घुसे थे और कमरे से सामान चोरी कर ले गए। सुशांत लोक थाने की पुलिस चोरी करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-40 थाने में दी शिकायत में कन्हई गांव में किराये पर रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि उनके घर पर कुछ समय पहले चोरी हुई थी। राजीव कुमार की पत्नी ने 16 सितंबर को एक किरायेदार महिला रोशनी को गहने दिखाए थे और उस महिला ने फोटो भी क्लिक किया था। 19 सितंबर को राजीव कुमार की पत्नी ने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें सोने का एक मंगलसूत्र, हार, तीन चेन, सात अंगूठी, टॉप्स दो जोड़ी, पांच जोड़ी पायल और 90 हजार रुपये नहीं मिले। राजीव कुमार ने रोशनी पर गहने व नकदी चोरी का शक जताया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में सेक्टर-40 थाने में ही मोहियाल काॅलोनी स्थित रजाई-गद्दे बनाने वाली कंपनी के प्रबंधक ने करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी होने की शिकायत दी है। लाइनेन डिजाइन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक वसीम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे कुछ अनजान लोग कंपनी में पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए थे। रात के समय कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड पीछे गया तो सामान चोरी होने के बारे में पता चला। गार्ड ने वसीम खान को इसके बारे में सूचना दी। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। कंपनी के पीछे जांच के दौरान एक मोबाइल भी पड़ा मिला, जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। मोबाइल से चोरों के बारे में पता चलने की उम्मीद है। जांच में पता चला कि चोर कंपनी से 15 से 20 बोरे सामान चोरी कर ले गए। इन बोरों में करीब तीन लाख रुपये कीमत के रजाई व बेडशीट थी। चौथे मामले में 17ए निवासी संतोष यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को वह किसी काम से जयपुर गई थी। उसके घर में काम करने वाली सहायिका शाम करीब 6 बजे काम करके चली गई थी। जब संतोष यादव की बेटी रात करीब 9 बजे घर पहुंची तो दरवाजे की कुंडी व ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। संतोष यादव ने घर वापस आकर जांच की तो अलमारी से करीब 20 लाख रुपये नकदी, सोेने के दो कड़े, सोने की तीन चेन सहित करीब 20 तोले सोने के अन्य गहने चोरी मिले। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में संतोष यादव ने शक जताया की चोरी में उनके पुराने ड्राइवर का हाथ है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-17/18 थाने में चोरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि चोरी के चारों मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस टीमें मामलों की जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed