{"_id":"64e64d730da90fed3f0bdad9","slug":"theft-at-retired-colonels-house-after-drinking-tea-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12892-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशीली चाय पिलाकर रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशीली चाय पिलाकर रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी
वारदात के बाद अपने पुरुष मित्र के साथ फरार हुई घरेलू सहायिका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका चाय में नींद की दवाई मिलाकर रिटायर्ड कर्नल के घर से लाखों रुपये का सामान व 50 हजार रुपये चुरा लिए। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायिका लॉबी में एक पॉलिथीन छुपाती देखी गई है। घर से निकलने के बाद दूसरी सहायिका इस पॉलिथीन को निकालकर पहली को देती नजर आ रही है। रिटायर्ड कर्नल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घरेलू सहायिका की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-48 स्थित विपुल ग्रींस निवासी रिटायर्ड कर्नल सुर्वण सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सितंबर 2022 में सपना यादव को घरेलू सहायिका को नौकरी पर रखा था। वह गुस्सैल व्यवहार की थी। एक बार उसने अपनी कलाई काटने की भी कोशिश की थी। 14 अगस्त को उसने पति के जन्मदिन के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी थी। 15 अगस्त को उसने चाय दी और एक पॉलिथीन में एक जोड़ी कपड़े दिखाते हुए बोली की कि वह अगले दिन वापस आ जाएगी। इसके बाद जब उन्होंने दिन में उसको फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। इस पर उन्होंने उसकी मां को फोन किया तो उसने बताया कि वह रोशन नामक युवक के साथ चली गई है।
इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें वह एक पॉलिथीन को लॉबी में छुपाती हुई दिख रही थी। उसके घर के जाने के बाद दूसरी सहायिका ने उसे वहां से निकालकर उसको दे दिया। उन्होंने घर में सामान की जांच की तो उसमें दो हाथ घड़ी, एक एप्पल कंपनी की घड़ी, एक सैमसंग कंपनी की घड़ी, तीन सोने की चेन, एक हीरे की अंगूठी और 50 हजार रुपये गायब थे। इसके साथ ही उन्हें रसोई में नींद की दवाई भी मिली। उनका कहना है कि चाय पीने के बाद वह कई घंटों तक सोते रहे। इसके साथ ही उनका पोता दवाई के चलते बीमार हो गया है।