फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man used to molest the daughter, the mother used to tell her to keep quiet

Gurugram News: बेटी से छेड़छाड़ करता था युवक, मां कहती थी चुप रहो

Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The young man used to molest the daughter, the mother used to tell her to keep quiet
दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी बेटी, दादी की शिकायत पर मां और युवक पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत जब किशोरी ने मां से की तो मां ने किशोरी को यह कहकर चुप करवा दिया कि युवक जो कुछ कर रहा है, उसे करने दो। विरोध करने पर मां ने बेटी के साथ मारपीट भी की।

इस पर बेटी ने दादी को आपबीती बताई, तो दादी की शिकायत पर पुलिस ने मां व युवक दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। उनके बेटे की एक बेटी और एक बेटा अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 15 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। किशोरी ने विरोध किया तो उनके साथ उसने मारपीट भी की। इसकी शिकायत उन्होंने अपनी मां से की तो मां ने कहा कि युवक जैसे करता है, उसे करने दो। दादी का कहना है कि पोती को उसकी मां दो-दो दिन तक कमरे में बंद रखती थी। जिसकी वजह से उसकी पोती दो बार फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। महिला थाना प्रभारी सुमन ने बताया कि किशोरी की उम्र को सत्यापन के लिए स्कूल से रिकार्ड मांगा गया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed