फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The workers were apprised of the organization's ideology.

Gurugram News: कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया

Sun, 29 Mar 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The workers were apprised of the organization's ideology.
फरीदाबाद। जिले में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए प्रशिक्षण वर्गों का क्रम पूरा हो गया। सात मार्च से शुरू हुआ यह अभियान फरीदाबाद के सभी 15 मंडलों में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम तिगांव विधानसभा के इंद्रप्रस्थ मंडल में आयोजित किया गया जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्थापित सुशासन की व्यवस्था और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन नीतियों से समाज के वंचित वर्गों को नए अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्षद अनिल नागर, अजय बैसला, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed