{"_id":"661d273ca5ef90f86208ba86","slug":"the-weather-in-millennium-city-was-pleasant-the-sky-remained-cloudy-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29165-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी का मौसम रहा सुहावना, आसमान में छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी का मौसम रहा सुहावना, आसमान में छाए रहे बादल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
सोमवार को मिलेनियम सिटी का मौसम सुहावना रहा। सुबह की शुरुआत हल्की धूप से हुई, वहीं दोपहर से लेकर देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, प्रदुषण स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ, जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 दर्ज किया गया। विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 145, सेक्टर-51 का 295, टेरी ग्राम का 200, सेक्टर-2 आईएमटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 दर्ज किया गया।