{"_id":"6a1890ab7cce11e30b01b411","slug":"the-watchman-was-murdered-due-to-an-illicit-relationship-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112395-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
-पुलिस ने 24 घंटे में मामला सुलझाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। चार दिन पहले थाना बिछोर क्षेत्र के गांव सिंगार में हुई चौकीदार की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दूसरे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। आरोपी ने चौकीदार के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सिंगार निवासी 45 वर्षीय चौकीदार नरेश का शव गांव की चौपाल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के सिर पर गोली लगने के निशान पाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिछोर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की। संदेह के आधार पर गांव के ही एक युवक कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक के अवैध संबंध के कारण वह काफी समय से रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर चौकीदार के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की गई थी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।