{"_id":"6838ad9e2c8ea8c12207a536","slug":"the-villagers-dug-up-the-road-and-blocked-the-way-to-the-society-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58725-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रामीणों ने सड़क खोदकर बंद कर दिया सोसाइटी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रामीणों ने सड़क खोदकर बंद कर दिया सोसाइटी का रास्ता
विज्ञापन
सेक्टर-108 स्थित आरओएफ अलांटे सोसाइटी के लोगों को परेशानी, थाने पहुंचा मामला
बिल्डर प्रबंधन और पुलिस से लगाई गुहार, निकलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 108 स्थित आरओएफ अलांटे सोसाइटी के लोगों का रास्ता बृहस्पतिवार सुबह निकटवर्ती कुछ ग्रामीणों ने सड़क खोदकर बंद कर दिया। वैकल्पिक रास्ता न होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते सोसाइटी के लोग पहले बिल्डर के पास पहुंचे और फिर विवाद थाने में पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी जाएगी लेकिन स्थायी समाधान जमीन की पैमाइश के बाद होगा।
उधर इस विवाद के बाद बिल्डर प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि वे समस्या का समाधान कराएंगे जबकि निवासियों ने बताया कि शाम तक सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। खबर लिखे जाने तक गेट के सामने बना गड्ढा नहीं भरा गया था।
दरअसल, धर्मपुर गांव के लोगों का दावा है कि यह गांव की जमीन है और सोसाइटी के लोग यहां से नहीं गुजर सकते हैं। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के लिए अपनी 24 मीटर की सड़क नहीं है। बगैर 24 मीटर सड़क के बिल्डर को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओसी कैसे मिल गई है। इसके पहले भी एक बार ग्रामीणों ने रास्ता खोदकर बंद कर दिया था मगर बाद में बीचबचाव के बाद उसे खोल गया। अब भी फिर रास्ता बंद कर दिया है। इस सोसाइटी में 750 फ्लैट हैं।
विज्ञापन
सोसाइटी की बिजली पूरी तरह डीजल आधारित जेनसेट के सहारे
सोसाइटी की अपनी सड़क नहीं होने के कारण सोसाइटी को पेयजल का कनेक्शन, सीवेज और बिजली का कनेक्शन भी नहीं मिल पाया है। गांव के रेवेन्यू रोड के रास्ते में बिजली के केबल और पानी की लाइन बिछाने नहीं दी जा रही है। सोसाइटी की बिजली पूरी तरह डीजल आधारित जेनसेट के सहारे चल रही है। इसके लिए लोगों को हर महीने 10 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रबंधन ने बताया कि इस साल 11 मार्च को भी निगमायुक्त को सोसाइटी तक पहुंचने वाली 24 मीटर सड़क के लिए पत्र लिखा था जिसमें बताया गया था कि उनकी 24 मीटर सड़क के कुछ हिस्सों पर गांव का रेवेन्यू रास्ता है। ग्रामीण वहां सोसाइटी के लिए कोई काम नहीं करने दे रहे हैं, इसके लिए रास्ता निकाला जाए।
सोसाइटी के लिए बगैर 24 मीटर रोड के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने ओसी दे दी। इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां न तो बिजली का कनेक्शन है और न पानी, क्योंकि सोसाइटी के लिए कोई रास्ता नहीं है। बृहस्पतिवार गांव वालों ने गेट पर गहरा गड्ढा खोद दिया।
- आनंद यादव, सोसाइटी निवासी
सोसाइटी के मुख्य रास्ते को खोद दिया गया। दूसरे रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। हम सुबह चार बजे से घर से निकल नहीं पाए। हम लोगों ने बिल्डर प्रबंधन से गुहार लगाई है। धनकोट थाने में शिकायत दर्ज की है।
- विजय सिंह, सोसाइटी निवासी
इस सोसाइटी के रास्ते को फिलहाल खुलवा दिया जाएगा। सोसाइटी दिल्ली बाॅर्डर पर है। गांव की जमीन और खेत को लेकर विवाद है। इसकी पैमाइश होगी और तय होगा कि सोसाइटी की सड़क की जमीन कौन सी है और गांव के खेत की जमीन कौन सी है।
- विनोद कुमार, चौकी इंचार्ज, धनकोट