फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The trial run for the second phase of Shankar Chowk will begin after the installation of signboards and barricades.

Gurugram News: साइनबोर्ड लगाने और बैरिकेडिंग के बाद शुरू होगा शंकर चौक के दूसरे फेज का ट्रायल शुरू

Sun, 09 Nov 2025 05:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
The trial run for the second phase of Shankar Chowk will begin after the installation of signboards and barricades.
रविवार को शुरू होना था जयपुर से दिल्ली की तरफ का ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शंकर चौक से दिल्ली बॉर्डर तक जाम से राहत दिलाने के शुरू होने वाला दूसरे फेज का शंकर चौक का ट्रायल पूरी तैयारियां नहीं होने की वजह से रविवार को शुरू नहीं हो सका। जल्द ही तैयारी पूरी होने के बाद ट्रायल को शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि चार से पांच दिन में ट्रायल को शुरू कर दिया जाएगा। शंकर चौक पर अभी बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड लगाने का काम पूरा नहीं हो सका है।

यातायात पुलिस की तरफ से उनके ट्रायल के अनुसार बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके साथ ही पुराने साइनबोर्ड से वाहन चालक उलझे नहीं उसके लिए उन्हें ढकने का काम किया जाएगा और अस्थायी तौर पर नए ट्रायल के अनुसार नए साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। यह काम पूरा होने के बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा। यातायात पुलिस की तरफ से जब पहला ट्रायल शुरू किया गया था तो साइनबोर्ड की पूरी व्यवस्था न होने की वजह से वाहन चालक एक-दो दिन काफी परेशान हुए थे। उसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने इन खामियों पर पहले ही काम कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड लगाने का कार्य कराया जा रहा है। काम पूरा होने बाद ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। - सत्यपाल यादव,सहायक पुलिस आयुक्त, हाईवे- मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed