फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The stations on the old Gurugram metro route will be 140 meters long

Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर 140 मीटर लंबे होंगे स्टेशन

Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The stations on the old Gurugram metro route will be 140 meters long
सात मेट्रो स्टेशनों की स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार, एजेंसी ने जीएमआरएल को दिया डिजाइन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में मेट्रो स्टेशनों की लंबाई 140 मीटर होगी। वहीं, सिस्ट्रा एजेंसी ने सात मेट्रो स्टेशनों की स्ट्रक्चरल डिजाइन बनाकर जीएमआरएल को दिया है। जीएमआरएल इनकी जांच कर रही है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। परियोजना की डिटेल डिजाइन बनाने के लिए सिस्ट्रा एजेंसी को काम दिया गया है। एजेंसी ने मिलेनियम सिटी से सात मेट्रो स्टेशनों की स्ट्रक्चरल डिजाइन बनाकर जीएमआरएल को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, जीएमआरएल की टीम स्ट्रक्चरल डिजाइन में कालम और बीम समेत अन्य की जांच कर रही है। जिससे मेट्रो स्टेशनों में स्ट्रक्चरल डिजाइन में कोई कमी न रहने पाए। साथ ही जीएमआरएल इसकी जांच के लिए एक अलग से एक्सपर्ट एजेंसी की सेवा लेगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। दूसरी ओर सिस्ट्रा एजेंसी मेट्रो कॉरिडोर के अंदर आने वाली सीवर-पानी समेत अन्य सुविधाओं का सर्वे करा रही है, जिससे निर्माण के दौरान इन सेवाओं को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा सके। मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक पहले चरण में काम होना है। ऐसे में पहले इस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सेक्टर नौ से साइबर सिटी रूट का भी सर्वे होगा। वहीं, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार मेट्रो कॉरिडोर के लिए 17.53 हेक्टेयर भूमि का स्थायी रूप से अधिग्रहण करना होगा। कुल भूमि में से 17.30 हेक्टेयर सरकारी भूमि है और 0.23 हेक्टेयर निजी भूमि है।
विज्ञापन

प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन

मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मुख्य गलियारा (26.65) किमी और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक (1.85 किमी) शामिल है। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी शामिल है। बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed