फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The splendor of the Chaitra fair... a confluence of faith and devotion was seen in the temple.

Gurugram News: चैत्र मेले की रौनक...मंदिर में दिखा श्रद्धा और आस्था का संगम

Sun, 15 Mar 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
The splendor of the Chaitra fair... a confluence of faith and devotion was seen in the temple.
रविवार को काफी संख्या में पहुंचे भक्त, माता के जयकारे से गूंजा मंदिर परिसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री माता शीतला के चैत्र मेले में रविवार को काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। माता शीतला के दरबार में जयकारे गूंजे। मंदिर के आस-पास दिन और रात का फर्क नजर नहीं आ रहा है। रात भर प्रसाद की दुकानें भी खुली रहती हैं। मंदिर के सामने की सड़क पर जाम की स्थिति है। यहां वाहनों की संख्या ज्यादा है, धीरे-धीरे वाहन निकल रहे हैं। सुबह और शाम बसस्टैंड रोड, न्यू रेलवे रोड पर भी जाम जैसी स्थिति बन रही है।
दूर दराज से आने वाले भक्त देर रात विभिन्न किस्म के वाहनों पर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर मेला परिसर और मुंडन हॉल तक भक्तों की भीड़ दिखी। परिसर में श्रद्धालुओं का जत्था ढोल मंजीरे के साथ भजन कीर्तन करता नजर आया। नवविवाहित दंपती परिजनों के साथ माता की पूजा करने आए। बच्चों के मुंडन कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन

मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण स्थानीय श्रद्धालु ज्यादा आते हैं। मगर चैत्र मेले में ग्रामीण इलाके के लोग सोमवार और मंगलवार को दर्शन के लिए ज्यादा आते हैं। मंदिर प्रबंधन ने इसकी व्यवस्था कर रखी है। मंदिर में माता का दरबार 24 घंटे खुला है, इसलिए लोग आराम से दर्शन कर पा रहे हैं। ज्यादातर बाहर के लोग रात के वक्त आते हैं। सुबह के पूजन के बाद जाते हैं। मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस, महिला पुलिस और स्वयंसेवक तैनात हैं। परिसर में 56 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग मंदिर प्रबंधन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed