फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The spa operator and the landlord did not get the police verification done

Gurugram News: स्पा संचालक और मकान मालिक ने नहीं कराया पुलिस सत्यापन

Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The spa operator and the landlord did not get the police verification done
दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी गुरुग्राम कमिश्नरेट पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते रविवार की रात गिरफ्तार किए गए तीन बांग्लादेशियों के मामले में गुरुग्राम पुलिस पूरी सतर्कता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस मकान में तीनों बहन-भाई किराए पर रहते थे और जिस स्पा में एक युवती नौकरी करती थी, उन्होंने इनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस स्पा संचालक और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
गिरफ्तार बांग्लादेशी बहनों व भाई के पास आधार कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि पश्चिमी बंगाल में बने आधार कार्ड के फोटो उनके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किस सेंटर से फर्जी आधार कार्ड बनवाए और यह आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई दस्तावेज दिया था या रुपये लेकर ही फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने लगभग डेढ़ साल पहले भारत आने के बाद पश्चिम बंगाल में 8000 रुपये के फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए थे। तीनों बहन-भाई कुछ समय पश्चिम बंगाल में रहने के बाद महाराष्ट्र में रहे थे। लगभग डेढ़ माह पहले ही वे गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने लगे थे। इनमें एक लड़की मानेसर के सेक्टर-1 स्थित एक स्पा में नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन

क्या है मामला

बीते रविवार को थाना मानेसर पुलिस को एक संदिग्ध युवती के बारे में सूचना मिली थी। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसके बांग्लादेशी होने के बारे में पता चला। इसके बाद युवती की बहन व भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इसके बारे में गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी जा चुकी है। गिरफ्तार बहन-भाई से पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी पता कर रही है कि वे पश्चिम बंगाल या महाराष्ट्र में घटित किसी वारदात में शामिल तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बांग्लादेश के तीनों बहन-भाई जिस मकान में किराए पर रह रहे थे और जिस स्पा में युवती नौकरी कर रही थी, उनके मालिकों ने इनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। मकान मालिक गुरुग्राम से बाहर गया हुआ है, ऐसे में उनके गुरुग्राम आने के बाद पूछताछ की जाएगी। वहीं, स्पा संचालक से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। - सतेंद्र सिंह, निरीक्षक व प्रभारी, मानेसर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article