फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The servant threatened to kill the parents of the female judge

Gurugram News: महिला जज के माता -पिता को नौकर ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The servant threatened to kill the parents of the female judge
महिला जज के माता -पिता को नौकर ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
विज्ञापन


- छह माह से दोनों अपनी बेरी के पास गुरुग्राम में है रहते

यूपी का रहने वाला है नौकर, शराब पीने के कारण काम से था हटाया
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में जज एनक्लेव में रहने वाली महिला जज के माता -पिता से एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नौकर पहले दिल्ली में उनके आवास पर काम करता था। अब उनके माता-पिता बेटी के पास गुरुग्राम में रह रहे हैं। उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर धमकी दी है। सेक्टर 53 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी मोहन सिंह गिल अपनी पत्नी के साथ कुछ महीनों से जज एनक्लेव सोसाइटी सेक्टर-53 में जज बेटी के साथ रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि अपने दिल्ली स्थित आवास पर यूपी के उन्नाव निवासी नरेंद्र सिंह चौहान को घरेलू सहायक रखा था। शराब पीने व गलत आचरण के चलते नरेंद्र सिंह का पूरा हिसाब करने के बाद 18 जुलाई को नौकरी से हटा दिया था। आरोपी उन्हें व उनके परिवार के लोगों के मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। उसने मैसेज में एक लाख रुपये न देने पर उन्हें व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed