फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The season of happiness begins, the sound of clarinets will continue for 35 days.

Gurugram News: खुशियों का सीजन शुरू, 35 दिनों तक रहेगी शहनाइयों की गूंज

Sat, 01 Nov 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
The season of happiness begins, the sound of clarinets will continue for 35 days.
सड़कों पर रहेगा जाम, बैंक्वेट हॉल फुल, कारोबारियों की रहेगी बहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देवउठनी एकादशी के साथ आज से शादियों व खुशियों का सीजन शुरू हो गया है। अगले लगभग 35 दिन तक जिले में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, यह अवधि विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस सीजन में सबसे अधिक विवाह समारोह होने के कारण शहर के बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस, कैटरिंग सेवाएं और बैंडबाजा पहले से ही बुक हो चुके हैं।

शहर के व्यापारी और सेवा प्रदाताओं के अनुसार, इस बार पिछले साल की तुलना में बुकिंग में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उधर, यातायात विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि विवाह समारोहों के कारण शाम के समय कई इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


वहीं, पंडितों के अनुसार, देवउठनी एकादशी से शुरू होकर अगले महीने देवशयनी एकादशी तक विवाह के लिए कुल 18 शुभ मुहूर्त रहेंगे। कुछ पंचांगों में इस एकादशी को शुभ और कुछ में अशुभ बताया गया है लेकिन अधिकांश लोग आज से विवाह समारोहों की शुरुआत को ही मंगल मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में चहल-पहल
शादी के मौसम की शुरुआत के साथ ही गुरुग्राम के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। शादी की तैयारियों के लिए लोग कपड़े, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम और साज-सज्जा का सामान खरीदने में व्यस्त हैं। सदर बाजार स्थित सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बिक्री में भी अच्छा इजाफा हुआ है। व्यापारी वर्ग के अनुसार, इस बार विवाह सीजन में खरीदारी पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है।

--------------------------
नवंबर व दिसंबर में बन रहे 12 वैवाहिक मुहूर्त
पंडित आरपी पांडे के अनुसार, दो नवंबर यानी रविवार को शुक्ल पक्ष में देवउठनी है और देवी तुलसी का विवाह भी होगा। भगवान शालिग्राम की पूजा इस दिन अभिजित मुहूर्त में होगी। वहीं, नवंबर में विवाह के लिए 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 सहित नौ मुहूर्त हैं। दिसंबर में 04, 10 और 11 सहित तीन मुहूर्त होंगे। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा, जो तीन फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद फरवरी में शादियां शुरू होंगी। उनके अनुसार फरवरी 2026 में 03, 04, 05, 10, 13, 15, 19, 20, 21 फरवरी को विवाह के मुहूर्त हैं। मार्च में 06, 09, 10, 11, 12 सहित पांच शुभ लग्न मुहूर्त हैं। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed