फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pulse of the voters started groping the contenders

दावेदार टटोलने लगे मतदाताओं की नब्ज

Sat, 19 Jun 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
The pulse of the voters started groping the contenders
गुरुग्राम। पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही गांवों में सियासी पारा चढ़ने लगा है। चौपालों से लेकर बैठकों में हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच पंचायत चुनाव और चौधर के दावेदारों की चर्चा अब आम होने लगी हैं। हालांकि, इसकी तस्वीर आरक्षण ड्रा के बाद ही साफ होगी, लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच चौधर के दावेदार फिर से मतदाताओं की नब्ज टटोलने में जुट गए हैं। इस बीच आरक्षण ड्रा को लेकर जिला विकास एवं पंचायत विभाग एकदम तैयार है। केवल उच्च अधिकारियों के लिखित दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। दिशा-निर्देश मिलते ही आरक्षण ड्रा की तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार ने सभी जिला के निर्वाचन अधिकारियों (उपायुक्तों) को 30 जून को आरक्षण ड्रा संपूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में पंचायत चुनावों में पहले ही निर्धारित समय से ज्यादा देरी हो चुकी है। गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार रुकी होने से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण जल्द से जल्द से पंचायत चुनाव कराने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सरकार के आरक्षण ड्रा 30 जून तक पूरा करने के आदेश ने ग्रामीणों में नया जोश भर गया है।
विज्ञापन

रूठों को मनाने में लगे
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपने मतदाताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। रूठों को मनाने और बड़े परिवारों को अपने खेमे में करने का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, यह दौर दिसंबर और जनवरी में खूब परवान चढ़ा था। अब दोबारा से संभावित उम्मीदवारों ने लोगों की जी हुजूरी शुरू कर दी है। इस बीच जिला विकास एवं पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रहा है। विभाग एकदम तैयार है। दिशा निर्देश मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा आरक्षण : सागवान
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सागवान ने कहा कि आरक्षण ड्रा के लिए जरूरी दिशा निर्देश होते हैं। जब तक लिखित में वह प्राप्त नहीं हो जाते, इस बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिशा निर्देश मिलने के बाद और नोडल अधिकारी नियुक्त होने के बाद ही ड्रा किया जा सकेगा। अगर 30 तारीख तय हुई है तो निश्चित ही जल्द ही दिशा निर्देश मिल जाएंगे। विभाग एकदम तैयार है। दिशा निर्देश मिलते ही खंडवार आरक्षण ड्रा निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed