{"_id":"69e4b1abbdef8a2cab0d8e65","slug":"the-polices-mantra-for-students-stay-away-from-drugs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85354-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विद्यार्थियों को पुलिस का मंत्र...नशे से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विद्यार्थियों को पुलिस का मंत्र...नशे से रहें दूर
विज्ञापन
स्कूलों में पुलिस की पहल...महिला सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का मंत्र दिया। महिला थाना मानेसर की प्रबंधक अधिकारी नेहा राठी, एएसआई ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-छ स्टाफ वीडियो वैन की टीम ने तीन सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इनमें नौरंगपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 300 छात्र, शिकोहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 200 छात्र और मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल शिकोहपुर में करीब 120 छात्र शामिल हुए।
इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया और इंटरनेट के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया। साथ ही महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, डायल 112 और ट्रिप मॉनिटरिंग जैसी जरूरी जानकारी भी दी गई। छात्रों को समझाया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह समाज को भी कमजोर करता है। इसलिए एक मजबूत और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस तरह के अभियान से बच्चों में जागरूकता बढ़ रही है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।