{"_id":"6aa9a4159ad1fc2ae300d143","slug":"the-police-reunited-the-foreign-national-with-his-son-within-just-a-few-hours-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101131-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने विदेशी नागरिक को कुछ ही घंटों में बेटे से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने विदेशी नागरिक को कुछ ही घंटों में बेटे से मिलवाया
विज्ञापन
न हिंदी और न ही अंग्रेजी भाषा आती थी बुजुर्ग को, उपचार के लिए बेटे के साथ आए थे गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पूर्वी-मध्य अफ्रीका के रवांडा देश के लापता बुजुर्ग को पुलिस ने कुछ ही घंटे में ढूंढ कर बेटे से मिलवाया। रवांडा निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस की झाड़सा चौकी को सूचना दी कि उनके 74 वर्षीय पिता हबीमना के इलाज के सिलसिले में गुरुग्राम उनके साथ आए थे। वे सेक्टर-39 क्षेत्र में ठहरे हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे से उनके पिता लापता हैं। उन्होंने पुलिस को रात करीब दस बजे सूचना दी।
गुमशुदा बुजुर्ग को न तो हिंदी भाषा आती थी और न ही अंग्रेजी, जिससे उनके किसी से संपर्क करने या रास्ता पूछने की गुंजाइश बेहद कम थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए झाड़सा चौकी पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाने के साथ ही वायरलेस के जरिये जिले के सभी पुलिस नाकों और गश्ती टीमों को अलर्ट जारी किया गया। पुलिस टीम को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि बुजुर्ग हबीमना सेक्टर-56 क्षेत्र में मौजूद हैं। आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके बेटे के हवाले कर दिया। संवाद