फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person who gets the fraudulent amount transferred into his bank account

Gurugram News: अपने बैंक खाते में ठगी की राशि का लेनदेन करवाने वाला धरा

Sun, 05 Jan 2025 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The person who gets the fraudulent amount transferred into his bank account
5 लाख की ठगी के मामले में है आरोपी, कब्जे से दो मोबाइल 4 फर्जी सिमकार्ड बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

नूंह। साइबर थाना पुलिस ने कमीशन के बदले अपने बैंक खाते में ठगी की राशि का लेनदेन करवाने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी साइबर जालसाजों से इसके बदले में कमीशन लेता था। आरोपी से दो मोबाइल और चार फर्जी सिम कार्ड मिले हैं। इसकी पहचान मोहम्मद वारिस पुत्र निसार गांव राजाका थाना नगीना के रूप में हुई है।


नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी कि मोहम्मद वारिस निवासी राजाका फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी बैंक खाता रखता है। इसे वह साइबर जालसाजों को उपलब्ध कराकर ठगी की राशि का लेनदेन करता है। इसके बदले में कमीशन वसूलता है। करीब पांच लाख रुपये की ठगी की राशि के लेनदेन के मामले में पुलिस को एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोपी की संलिप्तता मिली है। शुक्रवार को साइबर थाना की एक टीम ने वारिस को नूंह पुराना बस स्टैंड से सूचना के आधार पर दबिश देकर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर दो मोबाइल और चार फरवरी फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने वारिस के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed