{"_id":"6ac64309a9f147af1f073e72","slug":"the-pandal-will-be-decorated-based-on-the-theme-of-alpana-art-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103497-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अल्पना कला की थीम पर सजेगा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अल्पना कला की थीम पर सजेगा पंडाल
विज्ञापन
श्री सिद्धेश्वर रामलीला का मंच फाइल फोटो
पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी की ओर से आयोजित होगी दुर्गा पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इस बार बंगाल की पारंपरिक लोक संस्कृति और अल्पना कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर के सेक्टर-15 पार्ट-2 कम्युनिटी सेंटर में पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी की ओर से आयोजित होने वाली दुर्गापूजा का पंडाल इस साल अल्पना थीम पर सजाया जा रहा है। पिछले 26 वर्षों से अपनी भव्यता के लिए पुरस्कार जीतने वाली यह पूजा इस बार मिट्टी के पात्रों और विशेष बंगाली अल्पना की कलाकृतियों से सराबोर होगी, जिसके लिए दिल्ली के चितरंजन पार्क में कलाकार मानिक पाल द्वारा मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।
महिला सदस्यों के निर्देशन में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 अक्तूबर पंचमी से शुरू होकर 20 अक्तूबर नवमी तक चलेंगे। इन पांच दिनों तक शाम 7.30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हर-रोज के कार्यक्रम के निर्देशन की जिम्मेदारी महिला सदस्यों को मिली है। 15 अक्तूबर को आगमनी नृत्य और संगीत के कार्यक्रम होंगे। 16 अक्तूबर को बच्चों का आर्केस्ट्रा और महिलाओं का नाटक प्रस्तुत होगा। 17 अक्तूबर को इन हाउस आर्केस्ट्रा और डांस की प्रस्तुति होगी। 18 अक्तूबर को कोलकाता के रिड्ल्स बैंड का कार्यक्रम और इन हाउस नाटक होगा। 19 अक्तूबर को दिल्ली के लोकछंदा ग्रुप की प्रस्तुति और एक नाटक होगा। 20 अक्तूबर को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सांस्कृतिक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी
बंगाली कला संस्कृति और जीवन शैली की झलक पंडाल में मिलेगी। बंगाली अल्पना, ढाक धुनुची और सांस्कृतिक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। - राजर्षि सेनगुप्ता, महासचिव, पूजा कमेटी
पंडाल में आने वाले भक्तों को महाभोेग का प्रसाद मिलेगा। ढाक, धुनुची, बंगाली लोक संगीत, रविंद्र संगीत, बाउल जैसे कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। - अरविंदो रॉय, अध्यक्ष, पूजा कमेटी