फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The order to extend the date did not come till the last day, entrepreneurs in doubt

Gurugram News: अंतिम दिन तक तारीख आगे बढ़ाने का नहीं आया आदेश, संशय में उद्यमी

Thu, 01 Jan 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The order to extend the date did not come till the last day, entrepreneurs in doubt
ओसीईएमएस लगाने की तिथि को लेकर उद्यमी परेशान, उद्योगों की पहचान में जुटा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग के लिए उद्योगों में लगाए जाने वाले ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर को आगे बढ़ाने की कोई सूचना प्रदूषण नियंत्रण विभाग को नहीं मिली। बुधवार को देर शाम तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारी उद्योगों के मेल की जांच करते रहे लेकिन सिस्टम को लगाने के लिए ऑर्डर देने संबंधी कोई मेल अधिकारियों को नहीं मिला।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी (दक्षिणी क्षेत्र) सिद्धार्थ भार्गव ने बताया कि मानेसर क्षेत्र में इसके दायरे में 91 उद्योग हैं, पलवल में इस दायरे में 54 उद्योग हैं। इन दोनों जगहों पर बहुत सारे उद्योगों ने सिस्टम लगाने के लिए ऑर्डर करने संबंधित ईमेल किया है। बृहस्पतिवार को बुधवार की रात तक ईमेल के आधार पर नोटिस और कार्रवाई की सूची तैयार की जाएगी। अभी तक केंद्र से ओसीईएमएस लगाने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

केंद्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर के वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले उद्योगों के लिए यह प्रदूषण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए यह सिस्टम लगाना अनिवार्य किया था। इस सिस्टम को लगाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम और मानेसर के उद्यमियों को इस सिस्टम के बाजार में उपलब्धता, इसकी कीमत, इसकी सेवाएं देने वालों की कमी महसूस हो रही है। पिछले दिनों उद्यमियों ने इस समस्या को लेकर केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी, उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया था मगर 31 दिसंबर तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय कार्यालय को कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed