{"_id":"6ab919264fe8ae8824071a40","slug":"the-nursing-cadre-will-perform-duty-wearing-black-badges-on-september-30-and-october-1-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102480-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 30 व एक अक्तूबर को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा नर्सिंग कैडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 30 व एक अक्तूबर को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा नर्सिंग कैडर
विज्ञापन
तीन दिन सुबह 10 से 12 बजे तक करेंगे दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) लागू करने के विरोध में नर्सिंग कैडर ने आंदोलन का ऐलान किया है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 30 सितंबर और एक अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा। इसके बाद पांच, छह और सात अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पहले भी मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर नर्सिंग स्टाफ को पॉलिसी से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद अभी तक मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।