फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The number of vehicles at Bijwasan toll decreased as soon as tax collection started.

Gurugram News: टैक्स वसूली शुरू होते ही बिजवासन टोल पर घटी वाहनों की संख्या

Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The number of vehicles at Bijwasan toll decreased as soon as tax collection started.
पहले रोजाना एक लाख से अधिक वाहन गुजरते थे अब 50-60 हजार दौड़ रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा बिजवासन (दिल्ली) पर अब यातायात सामान्य हो गया है। टोल टैक्स वसूली शुरू होने से करीब 50 फीसदी वाहन कम हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला से महिपालपुर दिल्ली में शिवमूर्ति तक 29 किलोमीटर है। हाल में टोल प्लाजा को शुरू किया गया है। पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर रोजाना एक लाख से अधिक वाहन गुजरते थे लेकिन टोल शुरू होते ही वाहनों की संख्या 50-60 हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

टोल कलेक्शन करने वाली कंपनी के जीएम अमित मोर ने बताया कि टोल से 60 हजार वाहन गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले से वाहनों की संख्या में कमी आई है। टोल पर कैंप लगाकर लोगों के टोल पास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब छह हजार लोगों ने पास के लिए आवेदन किया है। जीएम ने बताया कि टोल पर फास्टैग स्कैन करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तीन हजार रुपये की टोल स्कीम से लोगों को टोल पर लाभ मिलेगा। ऐसे में टोल पर एक बार का 15 रुपये देना होगा। यहां पर कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों का टोल 220 है, जबकि डबल का 330 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कैंप लगाकर जारी किया जा रहा है पास
द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू होते ही आसपास की सोसाइटियों और गांवों के लोगों के लिए मासिक पास जारी किया जा रहा है। टोल के बीस किमी के दायरे में आने वाली तीन सोसाइटियों कैंप लगाकर रविवार को पास जारी करने के कागजात लिए गए। इसमें शोभा इंटरनेशनल क्लब हाउस, रामप्रस्था सिटी और महिंद्रा औरा सोसाइटी में कैंप लगाया गया। करीब एक हजार लोगोंं से कागजात लिए गए हैं। द्वारका एक्सप्रेस निवासी प्रखर सहाय ने बताया कि कई दिनों से कैंप लगाया जा रहा है। अभी तक करीब छह हजार लोगों के आवेदन मिले हैं। सभी कागजात एनएचएआई को दिए गए हैं। इससे पहले सनसिटी एवेन्यू समेत छह सोसाइटियों में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed