{"_id":"5ffaf4828ebc3e2e6e5ef5e1","slug":"the-murder-of-accused-dinesh-started-with-the-beating-of-shravan-gurgaon-news-noi5590069133","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण के पीटने से शुरू हुई थी आरोपी दिनेश की रंजिश, रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण के पीटने से शुरू हुई थी आरोपी दिनेश की रंजिश, रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल
विज्ञापन
गुरुग्राम। अमर कॉलोनी में महिला रुकमणी की हत्या मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों दिनेश, इकबाल उर्फ लल्ला व अंकित उर्फ कालिया की रिमांड अवधि पूरी हो गई। पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी रंजिश एक लड़ाई के बाद श्रवण के उसको पीटने से शुरू हुई थी। रविवार को तीनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश ने रिमांड पर बताया कि पहले वह श्रवण के पड़ोस में रहता था। उसकी कई बार श्रवण से लड़ाई हुई थी। एक बार लड़ाई काफी अधिक हो गई थी जिसमें श्रवण ने उसे पीट दिया था। इसके बाद से वह रंजिश रखे हुए था। उसने श्रवण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत ही उसने उत्तर प्रदेश से 3500 रुपये में देसी पिस्तौल खरीदी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश ने रिमांड के दौरान अपने दो अन्य साथियों का भी खुलासा किया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस में छापा मारा था, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए। पूछताछ में सामने आया कि जब वह 10 जनवरी 2020 को श्रवण को मारने गए थे उस वक्त उसके साथ 9 अन्य लोग शामिल थे। श्रवण के न मिलने पर उन्होंने उसकी बहन रुकमणी पर हमला कर दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी।