फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Council has given up the contract for cleaning drains, Rs 40 lakh will be spent.

Gurugram News: नगरपरिषद ने छोड़ा नालों की सफाई का ठेका, 40 लाख रुपये होंगे खर्च

Fri, 10 Apr 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has given up the contract for cleaning drains, Rs 40 lakh will be spent.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। नगरपरिषद ने नालों की सफाई कराए जाने का ठेका छोड़ दिया है। परिषद इस कार्य पर करीब 40 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। ठेका एक वर्ष तक के लिए निर्धारित किया गया है। एजेंसी को वर्ष भर नालों की सफाई करानी होगी। वहीं परिषद ने एजेंसी को वर्क आर्डर देकर कार्य शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। एजेंसी जल्द ही कार्य को आरंभ करेगी।
नगरपरिषद ने बरसात आने से पूर्व ही बरसाती पानी के नालों की साफ सफाई कराने की ठान ली है। ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा न हो। इसके लिए परिषद ने उक्त कार्य का ठेका दे दिया है। बता दें कि हर वर्ष बरसाती मौसम में कस्बे में जलभराव होने से दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान होता है। बरसाती पानी व्यापारियों की दुकानों के अंदर घुस जाता है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी एकत्रित हो जाता है। जिससे काफी संख्या में वाहन खराब हो जाते हैं। परिषद क्षेत्र के अंदर काफी संख्या में बरसाती पानी के नाले बने हुए हैं। जो गंदगी से हमेशा लबालब रहते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी-
परिषद नालों की सफाई पर करीब 40 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए एक एजेंसी को एक वर्ष के लिए ठेका दिया गया है। जिसके लिए वर्क आर्डर भी दे दिया गया है। जल्द ही एजेंसी कार्य शुरू कर देगी। - सुनील रंगा, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed