{"_id":"68ab69aff25dd5c2680f9a5a","slug":"the-municipal-commissioner-took-stock-of-the-cleanliness-system-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-65428-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
अधिकारियों संग किया शहर का दौरा, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वच्छता मिशन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
रविवार सुबह निगमायुक्त सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त रवीन्द्र यादव, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे और श्रमदान कर स्वच्छ गुरुग्राम का संदेश दिया। इसके बाद निगमायुक्त साउथ सिटी-2 मार्केट पहुंचे, जहां विशेष स्वच्छता ड्राइव आयोजित की गई थी। उन्होंने न केवल अभियान में भागीदारी की बल्कि वहां उपस्थित नागरिकों से संवाद भी किया। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ शहर तभी संभव है जब नागरिक भी सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान निगमायुक्त कार्टरपुरी भी पहुंचे, जहां उन्होंने सेकेंडरी कचरा कलेक्शन पॉइंट का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।