फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Commissioner inspected the city and took stock of the cleanliness system

Gurugram News: निगमायुक्त ने शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 26 Aug 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected the city and took stock of the cleanliness system
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन नगर निगम गुरुग्राम की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। इसी लक्ष्य को लेकर निगम की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव सहित सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में नियमित रूप से दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।



इसी कड़ी में सोमवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही सफाई कर्मियों का मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन


दौरे की शुरुआत खांडसा स्थित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से हुई जहां पर निगम पार्षद अवनीश राघव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने सीवरेज, सफाई व अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं निगमायुक्त के समक्ष रखीं। इस पर दहिया ने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने खांडसा सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट को बेहतर ढंग से विकसित करने और साथ लगती सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद निगमायुक्त श्याम चौक, धनकोट पहुंचे, जहां संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। दौरे के दौरान निगमायुक्त ने दौलताबाद, धर्मपुर, बाबूपुर, धनवापुर, तुलिप चौक और बादशाहपुर क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों से नियमित कचरा उठान सुनिश्चित करने और इन्हें आधुनिक व सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed