फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Commissioner chaired a review of the progress of sewerage and monsoon management works.

Gurugram News: निगमायुक्त की अध्यक्षता में सीवरेज व मानसून प्रबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Thu, 22 Jan 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner chaired a review of the progress of sewerage and monsoon management works.
एसएमसी बैठक में वार्ड-वार कार्यों की समीक्षा, 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण, शेष पर तेजी से काम जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में सिवरेज से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान तथा मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से गठित सीवरेज मैनेजमेंट सेल एवं मानसून मैनेजमेंट सेल की समीक्षा बैठक नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने की।



बैठक में बताया गया कि निगम क्षेत्र के दर्जनों संवेदनशील और चिन्हित स्थलों पर बकेट मशीन, सुपर सकर व जेटिंग मशीन के माध्यम से डी-सिल्टिंग कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। कई वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान हो चुका है, जबकि शेष स्थानों पर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून मैनेजमेंट सेल की ओर से 159 संभावित जलभराव स्थलों पर समाधान का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन





सीवरेज मैनेजमेंट सेल: 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण


बैठक में जानकारी दी गई कि सीवरेज मैनेजमेंट सेल के गठन के समय नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज से संबंधित समस्याओं वाले कुल 40 स्थानों की पहचान की गई थी। इन सभी स्थानों पर स्थायी समाधान के उद्देश्य से कार्य प्रारंभ किए गए, जिनकी समयसीमा अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 30 प्रतिशत कार्य तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed