{"_id":"6766fafa1a230315930accd6","slug":"the-mountain-was-felled-with-the-intention-of-mining-preparations-are-on-to-send-a-notice-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2439850-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खनन की नीयत से गिराया था पहाड़, नोटिस भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खनन की नीयत से गिराया था पहाड़, नोटिस भेजने की तैयारी
विज्ञापन
प्रशासन ने पहाड़ गिराने वाले लोगों की पहचान की, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव रवा में बीते दिन अरावली पहाड़ को अवैध खनन की नीयत से गिराने के मामले में स्थानीय प्रशासन द्वारा कई लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिली है कि प्रशासन ने कई ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने अवैध खनन की नीयत से पहाड़ के इस बड़े हिस्से को राजस्थान की तरफ गिराया था। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में हरियाणा और राजस्थान के दोनों ही प्रशासन के अधिकारियों ने गिरे हुए पहाड़ का निरीक्षण किया है लेकिन, इस संदर्भ में अभी तक हरियाणा और राजस्थान किसी भी थाना क्षेत्र में पहाड़ गिरने को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
शुक्रवार को खनन माफियाओं ने पहाड़ के एक बड़े हिस्से को अपनी तरफ गिरा लिया था। उपरोक्त संदर्भ में जैसे ही यह घटना मीडिया की सुर्खियां बनी तो हरियाणा और राजस्थान का प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मौका निरीक्षण कर मामले की गहनता से जांच की। अब प्रशासन द्वारा नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। बता दें कि, कुछ दिन पहले प्रशासन की ओर से 2200 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन भी किया गया था लेकिन, उस मामले में ना तो किसी पर मुकदमा दर्ज हुआ और ना ही किसी पर रिकवरी डाली गई है। इस बारे में थाना प्रबंधक अमन सिंह का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।