फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants looted the auto driver while riding as a knife

सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर चालक को बंधक बनाकर लूटा ऑटो

Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the auto driver while riding as a knife
गुरुग्राम। सवारी बनकर आए दो बदमाशों ने चाकू के बल पर चालक को पीटकर ऑटो, मोबाइल और 1700 रुपये नकद लूट लिए। आरोपियों ने 150 रुपये में ऑटो सीआरपीएफ चौक से डीएलएफ फेज-1 जाने के लिए बुक किया था। फिर खुशबू चौक पर छोड़कर फरार हो गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजीव नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ चौक से दो सवारियों को डीएलएफ फेज-1 जाने के लिए बैठाया था। डेढ़ सौ रुपये किराया तय होने के बाद जब वह खुशबू चौक पहुंचे तो दोनों ने ऑटो रुकवा लिया। विजय ने बताया कि रुपयेे देने के बहाने युवकों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट करके उसे ऑटो से खींच लिया और उसका मोबाइल व 1700 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

दोनों आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पीसीआर आ गई जो विजय कुमार को सेक्टर-5 थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed