{"_id":"68f27e4b38d6033b750ec28a","slug":"the-market-was-vibrant-on-dhanteras-and-diwali-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107130-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धनतेरस एवं दिवाली पर बाजार में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धनतेरस एवं दिवाली पर बाजार में दिखी रौनक
Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खील, खिलौने एवं मिट्टी के दिए का फड़ लगाता दुकानदार।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। धनतेरस एवं दिवाली को लेकर शहर के मुख्य बाजार गुलजार हो गए है। दिवाली पर मर्यादा पुरोषोत्तम श्री राम अपनी भार्या सीता एवं छोटे भाई लक्ष्मण सहित चौदह वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। इस दिन धन, संपदा, ऐश्वर्य एवं सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी का लोगों के घरों में वास होता है। इसी कड़ी में शहर के लोगों ने घरों एवं प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई की।
शहर के मुख्य बाजार लालकुआं चौक पर मिट्टी शिल्पकारों ने रंग-बिरंगे मिट्टी के दीये एवं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री शुरू कर दी है। धनतेरस एवं दिवाली के दिन होने वाली माता लक्ष्मी की पूजा हेतु खील, बताशे, खिलौने की बिक्री शुरू हो गई है। इसके अलावा घरों एवं प्रतिष्ठानों की साज-सज्जा के लिए रंगोली के तमाम रंग, वंदनवार, मोमबत्ती, देवी-देवताओं से संबंधित कैलेंडर, तस्वीरें एवं कॉस्मेटिक फूल मालाओं से दुकानें सजी नजर आई है। मुख्य पर्व के उपलक्ष्य पर घरों में बनने वाले पकवान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर पंसारी की दुकानों पर काफी जमावड़ा लग रहा। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर घरों एवं प्रतिष्ठानों को जगमगाने के लिए दुकानदारों ने रंग-बिरंगी विद्युत प्रकाश की लड़ियां एवं बल्ब, ट्यूब लाइट, इलेक्ट्रिक दीये, बल्ब, टच लैंप आदि की खरीदारी की। मिष्ठानों की दुकानों पर तमाम तरह की मिठाई छेना, चमचम, बालूशाही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मूंग के लड्डू आदि हलवाई कारीगरों ने तैयार किए हैं। धनतेरस के पर्व को सफल मानने के लिए शहर के लोग बर्तनों की दुकानों पर तमाम तरह के स्टील के गिलास, चम्मच, ड्रम, कटोरी, छलनी, पोनी, पलटा, चाकू आदि खरीद रहे हैं।